पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरप्रीत का ड्रामा खत्म, अाज लेंगे नामांकन वापस

गुरप्रीत का ड्रामा खत्म, अाज लेंगे नामांकन वापस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | भारतीयजनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह बढ़हेड़ी ने पार्टी से बगावत करके वार्ड नंबर-10 के उपचुनावों के लिए आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा था। लेकिन गुरप्रीत का अलग होकर चुनाव लड़ने का ड्रामा एक दिन ही चला। भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने मंगलवार को उन्हें नाम वापस लेने के लिए मना लिया। गुरप्रीत ने भाजपा-अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला के खिलाफ पर्चा भरा था। इसे भाजपा नेताओं की अपनी ही साजिश भी बताया जा रहा था।

बैठक में मान गए

गुरप्रीतयुवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने गुरप्रीत के साथ पार्टी के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग भी मौजूद थे। इस दौरान गुरप्रीत को नाम वापस लेने के लिए मना लिया गया।

^अब पार्टी के साथ जो गलतफहमियां थीं, वो दूर हो गई हैं। मैं सुबह अपना नामांकन वापस ले लूंगा। गुरप्रीतसिंह, बढ़हेड़ी