- Hindi News
- झज्जर जिले की सभी पंचायतों के सरकारी स्कूलों में मिलेगी इंटरनेट की हाई स्पीड
झज्जर जिले की सभी पंचायतों के सरकारी स्कूलों में मिलेगी इंटरनेट की हाई स्पीड
हरियाणामें झज्जर जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को जल्दी ही इंटरनेट के लिए 32 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके लिए इन सभी पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2018 तक डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सभी पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में पंचायत स्तर तक केवल हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मुहैया करवाई जाएगी बल्कि हर ग्राम पंचायत की अपनी वेबसाइट बनवाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे दुनिया में कहीं भी बैठकर किसी भी ग्राम पंचायत अथवा गांव के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, बजट और योजनाओं का लेखा-जोखा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
इस्लामगढ़और जसौरखेड़ी में खुलेगी आईटी ट्रेनिंग लैब: डिजिटलइंडिया कार्यक्रम के तहत झज्जर जिले के दो गांव में आईटी ट्रेनिंग लैब खोली जाएगी। इनमें सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित इस्लामगढ़ और ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी एंड पार्टनरशिप (जीसीएनईपी) वाले गांव जसौर खेड़ी हैं। जीसीएनईपी आणविक विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान होने से वहां ई-साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
ग्रामस्तर पर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने से पेपरलैस वर्क को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण सरकार के विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाओं का अपने द्वार पर ही फायदा ले सकेंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से गांव के लोगों को विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने, बैंकिंग, आधार कार्ड समेत रोजमर्रा के अनेक कार्यों के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। ई-गवर्नेंस कल्चर से युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों में भी ई-साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।