पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाइलेम 60 करोड़ इन्वेस्ट करेगी

स्टाइलेम 60 करोड़ इन्वेस्ट करेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्राईसिटीस्थित स्टाइलेम इंडस्ट्रीज देश के प्रमुख लेमिनेट्स निर्माताओं में शामिल होने के लिए तैयार है और कंपनी व्यापक विस्तार करने जा रही है। पंचकूला स्थित अपने यूनिट में हाई प्रेशर लेमिनेट्स और हाई-टैक एडहेसिव्स की प्रमुख निर्माता और निर्यातक लगातार बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है। कंपनी ने लेमिनेट्स, एक्सटीरियर क्लेडिंग और एक्सटीरियर फ्लोरिंग के विभिन्न वर्गों में विस्तार के लिए 60 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है।

स्टाइलेम के डायरेक्टर मानव गुप्ता ने बताया कि कंपनी का लेमिनेट एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है और ये करीब 150 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि लेमिनेट्स का एक्सपोर्ट यूरोप से लेकर अमेरिका और एशिया से लेकर अफ्रीका तक बढ़ रहा है। कंपनी पहले ही विश्व में 80 से अधिक देशों में है। उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी तरह की सबसे बड़ी 8,000 टन हाइड्रॉलिक प्रेस 6 बाय 14 फीट को लगा रही है। वहीं 4 बाय 8 फीट की तीन नई कम्पलीट प्रोडक्शन लाइन को भी स्थापित कर रही है। कंपनी नए उत्पादों के साथ शहरों से लेकर गांवों तक के छोटे बाजारों में भी प्रवेश कर रही है।

मानव गुप्ता

सबसे बड़ी लेमिनेट्स निर्माता बनेगी स्टाइलेम

स्टाइलेमके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सतीश गुप्ता ने बताया कि कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े कंसल्टेंट्स और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ तेजी से काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ ही स्टाइलेम एशिया में लेमिनेट्स की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक हो जाएगी।

मानव गुप्ता ने बताया कि कुछ साल पहले तक चीन लेमिनेट्स में एक प्रमुख उत्पादक था लेकिन भारतीय लेमिनेट्स निर्माता कंपनियों ने मजबूती और डिजाइन के मामले में चीनी उत्पादकों को पीछे छोड़ दिया। आज भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए लेमिनेट्स की मांग पूरी दुनिया से रही है।