- Hindi News
- नेटबॉल में पीजी गवर्नमेंट कॉलेज का दबदबा
नेटबॉल में पीजी गवर्नमेंट कॉलेज का दबदबा
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज नेटबॉल वुमन चैंपियनशिप के लीग मैचों में चंडीगढ़ का दबदबा रहा। बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में खेले गए मैच में पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 ने जीएनएन कॉलेज दोराहा को 35-8 से पराजित कर दिया। चंडीगढ़ की टीम ने मैच की शुरूआत से विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया और बढ़त कायम रखी। पहले हाफ तक चंडीगढ़ की टीम मैच में अपनी जीत तय कर चुकी थी। दोराहा की टीम सिर्फ 8 अंक ही जुटा पाई। एक मैच जीत कर गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ की टीम दूसरे मैच भी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दी। दूसरे मैच में टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस चंडीगढ़ को 25-14 से शिकस्त दी। दोनों के बीच अच्छी टक्कर हुई लेकिन 11 कॉलेज की टीम के आगे पीयू कैंपस की ज्यादा नहीं चली। हालांकि दिन के तीसरे मैच में गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज गिदड्बाहा ने गवर्नमेंट कॉलेज 11 की टीम को हरा कर विजयी रथ रोक दिया। दोनों के बीच हुए कांटे की टक्कर में विजेता टीम ने 28-20 से जीत हासिल की।