- Hindi News
- सॉिपंस की फुटबॉलर इंद्रप्रीत कौर को 20 हजार रुपए की स्कॉलरशिप
सॉिपंस की फुटबॉलर इंद्रप्रीत कौर को 20 हजार रुपए की स्कॉलरशिप
सॉपिंसस्कूल सेक्टर-32 की फुटबॉलर इंद्रप्रीत कौर को सुब्रतो कप फुटबॉल सोसाइटी ने 20 हजार के स्कॉलरशिप प्राइज से नवाजा है। सुब्रतो कप पिछले साल दिल्ली में 16 सितंबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। इसके बाद सलेक्शन कमेटी आउटस्टैंडिंग प्लेयर्स को चुन कर उन्हें स्काॅलरशिप प्राइज देती है।
इंद्रप्रीत ने 12 साल की उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू किया था। हालांकि शुरू में उनके परिवार ने उन्हें आर्चर बनाना चाहते थे। लेकिन इंद्रप्रीत फुटबॉलर बनना चाहती थी। इस काम में स्कूल की कोच पूजा और सुनील ने पूरा साथ दिया। स्कूल के डायरेक्टर एबीएस संधू और प्रिसिंपल सुरिता शर्मा ने इंद्रप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल इंद्रप्रीत के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है।