- Hindi News
- हाईकोर्ट में फटकार पड़े, इसलिए 24 घंटे पहले सस्पेंड किए एसपी समेत 3 पुिलस वाले
हाईकोर्ट में फटकार पड़े, इसलिए 24 घंटे पहले सस्पेंड किए एसपी समेत 3 पुिलस वाले
पंजाबएंडहरियाणा हाईकोर्ट के वारंट अफसर से बदसलूकी करने वाले एसपी समेत सभी पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। ये बात पंजाब सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट में कही। अब-तक कड़ी कार्रवाई से परहेज कर रही सरकार को मजबूरन ऐसा करना पड़ा। फटकार से बचने के लिए सरकार ने इन तीनों अफसरों को सुनवाई से 24 घंटे पहले रविवार को सस्पेंड किया। सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा, \\\"सभी पुलिस कर्मी कोर्ट के साथ-साथ वारंट अफसर से भी माफी मांगने को तैयार हैं। इस पर जस्टिस टीपीएस मान ने कहा, \\\"हम एसपी लेवल के अधिकारी से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकते।\\\' ऐसे में किसी को माफी नहीं मिलेगी।
एसपी रूरल राजेश्वर सिंह सिद्धू, जंडियाला गुरु के एसएचओ परमजीत सिंह और सीआईए स्टाफ इंचार्ज रशपाल सिंह। दो कांंस्टेबलों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
वारंट अफसर जब करनैल को रिहा करवाकर ले जा रहे थे तो एसपी सिद्धू ने उसे दोबारा सलाखों के पीछे डाल दिया था। साथ ही वारंट अफसर से भी बुरा व्यवहार किया था।
चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर तरसेम राणा के बेटे के कत्ल के मामले में अमृतसर पुलिस ने करनैल सिंह नामक व्यक्ति को अवैध हिरासत में रखा था। हाईकोर्ट ने करनैल की तलाश के लिए वारंट अफसर की नियुक्ति की। वारंट अफसर से पुलिस वालों ने बदसलूकी की, जिसमें एसपी राजेश्वर सिद्धू भी शामिल थे। करनैल सिंह को 14 जुलाई 2014 को अमृतसर पुलिस उठाकर ले गई। उसे तो छोड़ा गया और ही कोर्ट में पेश किया गया।
मर्डर के केस में हाईकोर्ट ने नियुक्त किया था अफसर