- Hindi News
- ग्रीस में फिर हेट क्राइम: बदमाशों ने दो गुरुद्वारों पर एक ही रात में की गोलीबारी
ग्रीस में फिर हेट क्राइम: बदमाशों ने दो गुरुद्वारों पर एक ही रात में की गोलीबारी
ग्रीसमें काई नियो-नाजी संगठन आधार बढ़ा रहे हैं। वे अपनी बेरोजगारी के लिए प्रवासियों को जिम्मेवार मानते हैं। इन दिनों सिख स्ट्राबेरी सीजन के लिए ग्रीस के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ये संगठन गुरुद्वारों को निशाना बना रहे हैं। पहले ऐसी घटनाएं कम होती थीं।
माराथॉन शहर में निशाना बनाया गया एक गुरुद्वारा।
चंडीगढ़ | आर्थिकसंकट में घिरे ग्रीस में सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रीस के माराथॉन में दो गुरद्वारों पर गोलियां चलाई गई। गोलीबारी में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन गुरुद्वारों के भवनों को काफी नुक्सान पहुंचा है। नस्लीय ग्रुपों की बढ़ती मौजूदगी के चलते इस हमले में गुरुद्वारा श्री दशमेश सिंह सभा और भगत रविदास दरबार, माराथॉन को निशाना बनाया गया है। हमला 21 सितंबर की रात किया गया। पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। हमलावरों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।