पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी के नाम पर ऑक्शन से रोका तो आढ़तियों ने घेरा मार्केट कमेटी ऑफिस

डीसी के नाम पर ऑक्शन से रोका तो आढ़तियों ने घेरा मार्केट कमेटी ऑफिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परेशान कर रहे हैं: कपूर

गड़बड़ की जा रही है: शाईन

इधर, सीक्रेट बोली पर तीन को शोकॉज नोटिस

आढ़तियों के हंगामे के ये तीन कारण

सेक्टर-26सब्जीमंडी के आढ़तियों ने शुक्रवार को स्ट्राइक कर दी। उनका आरोप था कि डीसी एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सेक्रेटरी माेहम्मद शाईन ने दो आढ़तियों को माल खरीदने बेचने से रोकने के वर्बली ऑर्डर दिए हैं। आढ़तियाें ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी के ऑफिस का घेराव किया, थोड़ी देर के लिए मध्यमार्ग पर ट्रैफिक रोका। एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के जाॅइंट सेक्रेटरी बलबीर सिंह ढोल ने आढ़तियों से बात की और मामले को शांत कराया। बाद में डीसी भी मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने आरोप था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं मार्केट कमेटी ने कहा कि मंडी में रेगुलर इंस्पेक्शन चल रही है, इससे कुछ आढ़तियों को प्रॉब्लम हो रही है।

एप्पल सीजन में इंस्पेक्शन के नाम पर आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है। अगर दोबारा ऐसे हुआ तो हायर अथॉरिटी को अप्रोच करेंगे। -दिग्विजय कपूर, प्रेसिडेंट,आढ़ती एसोसिएशन सेक्टर-26

मंडी में हम इंस्पेक्शन करवा रहे हैं। गड़बड़ी पाई जा रही है। इसकी वजह से कुछ लोगों को प्रॉब्लम है, लेकिन इंस्पेक्शन जारी रहेगी। -मोहम्मदशाईन, सेक्रेटरी,एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड

आढ़तियों ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी का ऑफिस घेरे रखा।

मंडी में सीक्रेट बोली लगाने के आरोप में मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को महालक्ष्मी फ्रूट एजेंसी, लाल सिंह वालिया एंड कंपनी और किरण चावला एंड कंपनी को शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं। कमेटी के मुताबिक इन तीनों कंपनियों के आढ़तियों को वीरवार को इंस्पेक्शन के टाइम सीक्रेट बोली (रूमाल के नीचे हाथ पकड़कर) लगाते पकड़ा गया था।

1. तीन-चारदिन पहले ऑक्शन के टाइम पुलिस बल के साथ चेकिंग की गई। मोबाइल ले लिए गए।

2.शॉपनंबर-4 लुधियाना फ्रूट कंपनी में रेड की गई। उस वक्त वहां बैठे किसानों को भी रोक लिया गया था।

3.दोआढ़तियों को शुक्रवार को काम नहीं करने के ऑर्डर।

सुबह करीब 8.30 बजे शॉप नंबर-39 शारदा फ्रूट्स एजेंसी और शॉप नंबर-24 महाजन फ्रूट्स कंपनी को कमेटी के स्टाफ की तरफ से कहा गया कि वे आज तो माल उठाएं और ही ऑक्शन करें। आढ़तियों के पूछने पर कमेटी के स्टाफ ने बताया कि डीसी के ऑर्डर हैं। रिटन ऑर्डर मांगे गए तो वो नहीं दिख