पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा: पेट्रोल 2.50 रु. होगा महंगा, सरकार 5% वैट बढ़ाने की तैयारी में

हरियाणा: पेट्रोल 2.50 रु. होगा महंगा, सरकार 5% वैट बढ़ाने की तैयारी में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सस्तेपेट्रोल से जनता को हो रहे फायदे में सरकार हिस्सा बांटने की तैयारी में है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। कैबिनेट की बैठक में इस पर जल्द ही मुहर लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो हरियाणा में पेट्रोल के दाम ढाई रुपए प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे। फिलहाल राज्य में दाम 57.37 रुपए प्रति लीटर हैं। वैट बढ़ने के बाद यह 60 रुपए तक पहुंच जाएंगे। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में हर महीने करीब 8 करोड़ लीटर पेट्रोल की सेल है। इस तरह करीब 2.50 रुपए लीटर दाम बढ़ाने से सरकार को हर माह 20 से 22 करोड़ रुपए का टैक्स मिलेगा। हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया है।