- Hindi News
- मार्च से शुरू हाेंगे दो हजार करोड़ के सोलर पावर प्रोजेक्ट: सीईओ पेडा
मार्च से शुरू हाेंगे दो हजार करोड़ के सोलर पावर प्रोजेक्ट: सीईओ पेडा
मार्चके आखिर तक पंजाब में 235 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट चालू हो जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स पर 35 कंपनियों ने 2000 करोड़ रुपए की इनवेस्टमेंट की है। मौजूदा समय मंे पंजाब में 57 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
पंजाब एनर्जी डवलपमेंट एजेंसी पेडा के सीईओ डाॅ.अमरपाल सिंह ने बताया, दूसरे चरण में मार्च 2016 तक 387 मेगावाट क्षमता के साेलर प्लांट लगाने की पेशकश कंपनियों ने की है। सोलर पावर प्लांट से पीएसपीसीएल को बिजली बेचने के लिए बुधवार को आजुर ऊर्जा फाजिल्का और मुक्तसर में 34 मेगावाट, पुंज लॉयड सूर्या ऊर्जा 20 मेगावाट मानसा में और वैलसपन के 32 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट बठिंडा में मार्च से चालू करने के एमआयू साइन किए हैं। ये कंपनियां पीएसपीसीएल को 7.20 से 8 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचेंगी।