पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ हरियाणाके लिए 89,049 करोड़ रुपए कर्ज जारी करने की क्षमता

चंडीगढ़- हरियाणाके लिए 89,049 करोड़ रुपए कर्ज जारी करने की क्षमता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड ने हरियाणा में 2015-16 के लिए 89,049 करोड़ रुपए की ऋण क्षमता बताई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को यहां नाबार्ड के ‘स्टेट फोकस पेपर’ में इस ऋण क्षमता का प्लान जारी किया। इस अवसर पर उन्हींने कहा कि सरकारी विभागों से तालमेल के बाद बैंक नाबार्ड के इस ऋण प्लान को लागू कर सकते हैं। स्टेट फोकस पेपर सबसे अधिक 45,210 करोड़ के कर्ज फसलों के लिए दिए जाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा एग्रीकल्चर के लॉन्ग टर्म लोन 15198 करोड़,माइक्रो स्माल इंटरप्राइजेज के लिए 14733 और दूसरे प्रायोरिटी सेक्टर के लिए 13098 करोड़ की कर्ज क्षमता बताई गई है।