पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ में अब शराब की पेटी भी नहीं मिलेगी सस्ती

चंडीगढ़ में अब शराब की पेटी भी नहीं मिलेगी सस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़मेंइस एक्साइज पॉलिसी में शराब महंगी करने के बाद पेटी पर जो थोड़ी-बहुत छूट काॅन्ट्रैक्टर देते थे, प्रशासन ने उसे भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में एक्साइज डिपार्टमेंट के अफसरों की इस बारे में मीटिंग हुई थी, जिसमें इस बारे में फैसला लिया गया। अस्सिटेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर आरसी भल्ला ने बताया कि डिपार्टमेंट के पास ऐसी कई शिकायतें आई थीं कि शराब की पेटियां काफी सस्ते रेट में सेल की जा रही हैं। इस बारे में इंस्पेक्शन भी शुरू की गई है, लेकिन साथ ही काॅन्ट्रैक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि चाहे बोतल हो या शराब की पेटी, जो रेट गवर्नमेंट द्वारा फिक्स किए गए हैं, वे उसी रेट पर लिकर की सेल करेंगे। वहीं दूसरी ओर लिकर काॅन्ट्रैक्टर्स ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में जानबूझकर लिकर के बिजनेस को कम करने की कोशिश की जा रही है। मर्चेंट ऑफ वाइन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सतपाल ने कहा कि सरकारी रेट में पेटी कोई खरीदेगा नहीं, इसलिए लिकर काॅन्ट्रैक्टर्स की तरफ से प्रशासन से मांग की गई है कि शराब की पेटी थोड़े कम रेट में बेचने की परमिशन दी जाए, जिससे लिकर काॅन्ट्रैक्टर्स भी अपना पूरा कोटा इस फाइनेंशियल ईयर में उठा सकें।

अब तक चंडीगढ़ में लिकर की पेटी को 10 बोतल के रेट पर बेच दिया जाता था, पर अब जो निर्देश दिए गए हैं, उनके हिसाब से पेटी की सभी यानी 12 बोतल के रेट पर ही पेटी बेची जाएगी। अगर एक बोतल 500 रुपए की है तो उसकी पेटी 6000 रुपए की बेची जाएगी।

कोटाकैसे उठाएंगे: काॅन्ट्रैक्टर्सका कहना है कि 30 सितंबर तक 3.35 लाख प्रूफ लीटर लिकर कोटा काॅन्ट्रैक्टर्स को उठाना है, जिसमें से करीब 1.65 लाख कोटा पेंडिंग है। अगर काॅन्ट्रैक्टर्स ये कोटा नहीं उठा पाते तो उन्हें एक केस यानी 6.75 प्रूफ लीटर के 67.50 रुपए के हिसाब से पेनल्टी प्रशासन को देनी पड़ेगी। सतपाल के मुताबिक रेट ज्यादा होने के चलते कोटा उठाना कांट्रेक्टर के लिए मुश्किल है।

यह होगा अब