- Hindi News
- पंचकूला, मोहाली में भी पाइपलाइन से पहुंचेगी एलपीजी
पंचकूला, मोहाली में भी पाइपलाइन से पहुंचेगी एलपीजी
एलपीजी पाइपलाइन बिछाने का काम इंडियन ऑयल ओर अडानी गैस लिमिटेड को पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की ओर से जॉइंट वेंचर के तौर पर अलॉट किया गया है। यह काम गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राजपुरा स्थित टर्मिनल से लेकर नालागढ़ तक किया जाना है।
घरोंमें लगेंगे मीटर
एलपीजीसप्लाई करने वाली पाइपलाइन तीन साइज 12 इंच, 8 इंच और 4 इंच की होगी। जबकि घरों के अंदर कनेक्शन के लिए आधा इंच की ही लाइन बिछाई जानी है। घरों के अंदर मीटर लगाया जाएगा। जितनी गैस यूज करेंगे उसकी रीडिंग से ही बिल आएगा।
रेगुलेटरी बोर्ड से अलॉट है पाइपलाइन बिछाने का काम
राजबीर सिंह राणा | चंडीगढ़
इंडियनऑयलऔर अडानी गैस के जॉइंट वेंचर में राजपुरा से मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकूला, परवाणू, बद्दी और नालागढ़ तक एलपीजी पाइपलाइन बिछाई जानी है। पाइपलाइन बिछाने के लिए चंडीगढ़ में विज्ञान पथ पर सेक्टर-5 में खुदाई शुरू कर दी गई है। छह महीने बाद शहर के कुछ सेक्टरों में पाइपलाइन से गैस सप्लाई होने लगेगी। वहीं मोहाली, जीरकपुर और पंचकूला में पाइपलाइन से गैस सप्लाई शुरू होने में करीब एक साल लगेगा। पानीपत से जालंधर तक 247 किलोमीटर में एलपीजी पाइपलाइन बिछी हुई है।
इसी लाइन का टर्मिनल राजपुरा में बनाया गया है। वहां से रोड के किनारे होते हुए पाइपलाइन जीरकपुर से पहले मोहाली की ओर बिछाई जाएगी। मोहाली का यह एरिया अभी पूरी तरह से आबाद नहीं है। वहां सोसायटीज बन रही हैं, इनमें लोगों के शिफ्ट होने के बाद ही एलपीजी गैस घरों तक कनेक्ट की जाएगी। इसलिए मोहाली में पाइपलाइन से गैस सप्लाई साल तक होने लगेगी। लेकिन यह मोहाली शहर के हर सेक्टर फेज तक नहीं जाएगी, सिर्फ नए डेवलप हो रहे सेक्टरों तक ही सीमित रहेगी।
मोहाली से पाइपलाइन जीरकपुर जाएगी। वहां से हाईवे के साथ-साथ पाइपलाइन चंडीगढ़ में बिछाई जाएगी। इसका शहर के कई सड़कों किनारे जाल बिछाया जाएगा। जीरकपुर होकर ही पंचकूला तक पाइपलाइन पहुंचाई जाएगी। पंचकूला से अागे परवाणू, बद्दी और नालागढ़ तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें करीब एक साल का समय लगने का अनुमान है।