- Hindi News
- कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हुई भाजपा की जीत: स्मृति
कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हुई भाजपा की जीत: स्मृति
ईरानी ने बढ़ाया आत्मविश्वास: टंडन
प्रदेशाध्यक्षसंजय टंडन ने स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि यह चंडीगढ़ का सौभाग्य है कि लोकसभा चुनाव से पहले स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में आई थीं। उनके आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊंचा हुआ। यह उसी का परिणाम है कि किरण खेर जनता का प्रतिनिधत्व करने संसद तक पहुंची हैं। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा, महासचिव प्रेम कौशिक चन्द्रशेखर, देवेन्द्र औलख मौजूद रहे।
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
वर्कर्सकीमेहनत से ही पार्टी की जीत हुई है। लोगों की उम्मीदें भी पार्टी से अधिक हैं। ऐसे में केवल वर्कर्स बल्कि पार्टी के नेताओं को भी जनता के साथ संवाद बनाए रखना होगा। यह बात शनिवार को ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने पार्टी ऑफिस कमलम में पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए कही। चंडीगढ़ में भाजपा की जीत पर वर्कर्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कैंडिडेट की जीत वर्कर्स की तन, मन-धन से की गई मेहनत का नतीजा है। बाढ़ पीड़ितों को मदद की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में हम सभी लोगों को पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने खुद भी अपनी एक महीने की सैलरी प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में दी है।
पार्टी ऑफिस कमलम में ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने वर्करों को संबोधित किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।