- Hindi News
- इंडस्ट्री में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स का अहम रोल
इंडस्ट्री में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स का अहम रोल
इंडस्ट्री में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स का अहम रोल
चंडीगढ़| इंडस्ट्रीकी ग्रोथ में कॉस्ट मैनेजमेंट का अहम रोल है। इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए सरकार को कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स की मदद लेनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर एनआईआरसी ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन राकेश भल्ला, सीएमए डीएस ग्रेवाल, सीएमए जीएस सैनी और सीएमए अनिल शर्मा पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा से मिला।
टोयोटा ईएमआर रेस के डीलरशिप से लें पास
चंडीगढ़| टोयोटाइटियोस मोटर रेसिंग अपने फाइनल लेग में प्रवेश कर चुका है। इस ट्रॉफी के लिए फाइनल रेस 27-28 सितंबर को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट नोएडा में होने जा रही है। पायनियर टोयोटा चंडीगढ़ आैर ग्लोब टोयोटा मोहाली में टोयोटा ईएमआर गाड़ियों को डिसप्ले किया गया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के जनरल मैनेजर, सेल्स ऑपरेशन राजीव शर्मा ने कहा कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रही रेस के पास पंचकूला, मोहाली आैर चंडीगढ़ की डीलरशिप्स से जुटाए जा सकते हैं।
ब्लड डोनेशन और फ्री मेडिकल कैंप आज
चंडीगढ़| आजदो अलग-अलग जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप और फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा। पहला कैंप भाजपा चंडीगढ़ के फार्मा प्रकोष्ठ सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-22बी चंडीगढ़ की ओर से 14 सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। दूसरा कैंप संत निरंकारी सत्संग भवन, मौली जागरां रोड मनीमाजरा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की आेर से सुबह 7 बजे से 1 बजे तक लगाया जाएगा।
आरएलए आॅफिस में नहीं हुआ कोई काम
चंडीगढ़| रजिस्टरिंगएंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में शनिवार को एजेड सीरीज के नबंरों की ऑक्शन के चलते यहां सभी पब्लिक डिलिंग के काउंटर्स को बंद कर दिया गया था। जिन लोगों को इस बारे में पता नहीं चला वे यहां पहुंच गए, लेकिन उनको आरएलए के गेट से ही बिना काम करवाए लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया, क्योंकि उनको उनके काम के लिए शनिवार की डेट दी गई थी।
न्यूज़ इनबॉक्स