पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किताब में इंसान के 101 एक्सप्रेशन

किताब में इंसान के 101 एक्सप्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कविताएं बताएंगी इंसान के 101 एक्सप्रेशन

‘अबजो बढ़ चले हैं कदम मंजिल की तरफ,

कि पाने को हमको बेकरार वो भी है’



कुछऐसी ही काव्यात्मक नज्में पढ़ने को मिलेंगीं ‘सबब-101 पोयटिक एक्सप्रेशंस’ किताब में। इस किताब को लिखा है अनिल कादयान ने। अनिल हरियाणा से हैं आैर पले-बढ़े चंडीगढ़ में है। मंगलवार के दिन वे प्रेस क्लब में इस किताब को रिलीज़ करने पहुंचे थे। इनके साथ बॉलीवुड डायरेक्टर अश्वनी चौधरी, प्रोफेसर मंजू जयदका, कवि-मीडिया ट्रेनर जितेंद्र रामप्रकाश बिजनेसमैन दर्पण कपूर भी मौजूद थे। इस मौके हिंदी फिल्म उदय की अनाउंसमेंट भी की गई। अपनी किताब को लेकर अनिल बोले कि ‘सबब-101 पोयटिक एक्सप्रेशंस’ दिखने में कॉफी-टेबल बुक की तरह है। हर कविता से बेस्ड तस्वीरें इसमें ली गई हैं। एक इंसान का जिंदगी को लेकर नजरिया, सही रास्ता ढूंढने की कोशिश, उसका नतीजा, उतार-चढ़ाव आैर सच्चाई जानने के प्रोसेस को कविताओं के माध्यम से कहने की कोशिश की है। इसके लिए कलरफुल प्रेजेंटेशंस भी इस्तेमाल की गई हैं। इसका सिर्फ टाइटल अंग्रेजी में है कविताएं हिंदी में है।



book release

अनिल की इस किताब की इस्पिंरेशन पर ‘उदय’ फिल्म भी बनाई जा रही है। इस फिल्म को सिटी बेस्ड माय ड्रीम एकेडमी बनाने में सपोर्ट कर रहा है। डायरेक्टर बलप्रीत कौर ने बताया कि इस फिल्म में इंसान की जिंदगी की दिक्कतें आैर उनसे निजात पाने की कोशिशों को सामने लाया जाएगा। फिल्म में ऐसा पोयटिक एक्सप्रेशंस, आइडियोलॉजी गानों के जरिए से दिखाया जाएगा। व्हाइट फोर्स क्रिएशंस इसमें मदद कर रहा है। फिल्म के लिए अभी अॉडिशंस लिए जाने अभी बाकी हैं।

इंसान का संघर्ष दिखाएगी फिल्म ‘उदय’

सुंदरता पसंद करने वालों को यह किताब पसंद आएगी। इसमें आर्ट आैर उसकी बारीकियों से लेकर मीनिंगफुल एक्सप्रेशंस का जिक्र किया गया है। सबब हर उम्र के लोगों को खुद से जोड़ेगी। तमाम वह बातें जिनसे रोजमर्रा की जिंदगी में हमारा सामना होता है उनका जिक्र इस किताब में है।

इन्हें आएगी पसंद