पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िहंदी दिवस पर किया गया एम्पलॉइज को सम्मानित

िहंदी दिवस पर किया गया एम्पलॉइज को सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीदिवस को एक दिन की जगह मनाकर पूरे हफ्ते एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करने की सोची है भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ ने। इस अवसर पर कार्यालय में हिं‍दी लेखनी से जुड़े विभिन्न लेख आैर प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने इस त्योहार के समापन समारोह के अवसर पर कार्यालय के हिं‍दी अधिकारी सौरभ तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा व्यापक एवं सरल भाषा है इस भाषा ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान िदया है। प्रतियोगिताओं में रश्मि चुघ, रीतू सारवाल, महेश चंद्र और तिलक राज प्रथम स्थान पर रहे। प्रवीण गोयल, अलका रावल, सर्बजीत कौर एवं जसवंत लाल दूसरे स्थान पर रहे। सुक्रीता सबलोक, अनुराग शर्मा, भागवंती गेरा, ज्ञान सिंह एवं बलजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त आशा पॉल, एस के मदान, जगदीश चंद्र, अनन्त राम नाथ सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यालय के उप महानिदेशक एके सैनी ने सभी कर्मचारियों को हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यालय में हिन्दी में कार्य करने का एक माहौल पैदा होता है।

सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़

ब्यूटीप्रोडक्ट निर्माता कंपनी एवॉन ने चंडीगढ़ में जैल फिनिश नेल पेंट लॉन्च किया है। यह 10 ट्रेंडी कलर्स में उपलब्ध है। यह नेल पेंट नाखूनों को शाइन, वेट-लुक शील्ड देने के साथ नाखूनों को स्ट्रॉन्ग भी बनाता है। 8 एमएल की पैकिंग में ये न्यू जैल फिनिश नेल वियर शहर के सभी एवॉन रिप्रेजेंटेटिव के पास अवेलेबल हैं। इनकी रेंज:249 रुपए है। इसमें कैंडी एप्पल, गुलाबी, पर्पल, मैरिन ब्लू, फायर क्रैकर, गुलाबी, वाइन एंड डाइन मी, लेवेंडर स्काई और रॉयल अवेलेबल हैं।

जैल फिनिश नेल वियर का आया ट्रेंड

celebration