पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 िसतंबर से शुरु होगा गोल्फ कोिचंग कैंप

20 िसतंबर से शुरु होगा गोल्फ कोिचंग कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़गोल्फ क्लब में 20 सितंबर से गोल्फ कोचिंग कैंप शुरू होने जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ के 7 से 15 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। कैंप ईजीटीएफ सर्टिफाइड कोच अजय गुजराल लगा रहे हैं। ये कैंप खासकर उनके लिए होगा जिन्होंने अभी तक गोल्फ नहीं खेला है। ये कैंप 19 अक्टूबर तक चलेगा। यह कैंप सिर्फ शनिवार आैर रविवार को ही लगेगा। शनिवार दोपहर 3.30 बजे आैर रविवार सुबह 10 बजे लगेगा। इसमें मेंबर्स सहित नॉन मेंबर्स भी हिस्सा ले सकते हैं। चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली और पंचकूला के बच्चे भी इसमें अपना नाम दे सकते हैं। इससे पहले आयोजित कैंप कम दिनों के लिए होता था इसलिए उसमें ज्यादा बच्चे हिस्सा नहीं लेते थे। इस बार इसे ज्यादा दिनों के लिए आयोजित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसमें हिस्सा ले सकें।

golf camp

जिन बच्चों के पास अपनी किट नहीं हैं उन्हें यहीं पर खेलने के लिए किट प्रोवाइड करवाई जाएगी। इसके अलावा सभी को तीन गोल्फ मैगजीन भी दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अजय गुजराल से 9814356013 पर संपर्क कर सकते हैं।

िमलेगी गोल्फ किट