पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली हमारी अब पंजाब की बारी

दिल्ली हुई 'आप' की, अब पंजाब की तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। दिल्ली में अकाली दल को चारों खाने चित करने के बाद अब आम आदमी पार्टी का अगला पड़ाव पंजाब है। इसका संकेत आप के तीन बड़े नेताओं योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास व संजय सिंह ने दिया है। पंजाब विधानसभा के लिए कूच करने का संकेत देते हुए आप के रणनीतिकार योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई क्षेत्रीय दल नहीं, इसलिए अब दिल्ली के बाहर के लिए रणनीति जरूर तैयार की जाएगी। यादव ने यह जवाब दो साल बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रश्न पर दिया। राजौरी गार्डन से जीते आप नेता जरनैल सिंह ने कहा कि जैसे दिल्ली में भाजपा को हराया है वैसे ही पंजाब में भी गठबंधन को हराएंगे।
3 संकेत पंजाब में दिलचस्पी के
-संजय सिंह का सतश्री अकाल
चुनाव रुझान में बहुमत का आकंड़ा पार करते ही आप के संजय सिंह ने जीत की खुशी सतश्री अकाल कहकर जाहिर की। दरअसल यह आम आदमी पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा था।
-भगवत मान को मंच पर लाए
पंजाब कनेक्शन का फील बना रहे इसके लिए आम आदमी पार्टी ने जीत के हर मंच पर पंजाब से पार्टी के सांसद भगवंत मान को आगे रखा। कुमार विश्वास उन्हंे मंच पर लाए जनता के सामने उनकी खूब प्रशंसा की। इतना ही नहीं कुमार नहीं कुमार मान के हाथ में माइक थमा दिया और संबोधन करने को कहा।
-प्रचार में भी अागे रहे मान
पूरे चुनाव में आप ने मान को प्रचार अौर सभाओं में अागे रखा। सांसद भगवंत मान ने पार्टी के चुनाव मुख्यालय से मोदी को ललकारते हुए कहा कि नौलखिए प्रधानों को हमारे दो टकिए मफरलवाले ने हरा दिया। इसके अलावा मान ने रोड शो अौर कई रैिलयों में भी भाग िलया।
गठबंधन पर रहेगा दारोमदार
दिल्ली में चाहे आम आदमी पार्टी ने जगह बना ली हो लेकिन पंजाब में इस पार्टी का जनाधार नहीं है। जहां हालात अलग हैं। अगले विधानसभा चुनाव में भी अकाली-भाजपा की ही सरकार बनेगी। उसमें भाजपा की पहले से भी अहम भूमिका रहेगी। राज्य में पार्टी सदस्यता अभियान को अौर तेज करेगी। आपसी फूट के कारण सूबे में कांग्रेस की स्थिति अौर खराब होगी। विधानसभा चुनाव में अभी बहुत समय है। तब तक आप का असली चेहरा सामने आ जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें सूबे की राजनीति पर असर...