मोहाली. आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोगों ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए लोगों के मसलों को सड़क के प्रदर्शन के जरिये मनवाएगी। पंजाब में आने वाले लोकल बॉडीज चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। पंजाब में निगम चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। यह विचार अाप से सांसद भगवंत मान ने मोहाली में कहे। वे विकास भवन के बाहर अपनी मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठे टैट ईटीटी टीचर्स का समर्थन करने व उनके संघर्ष का हिस्सा बनने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफिया की सरकार नहीं, बल्कि सरकार ही माफिया है।
मेरे आने से मसला हल होगा
भगवंत मान ने कहा कि लोगों को हक लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है तो ही सरकार जागती है। मान ने कहा कि वे समर्थन करने के लिए जाते है तो बादल सरकार मांग को मान लेती है।
सरकार ने वादे पूरे नहीं किए
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने कहा था कि इलेक्ट्रीसिटी सपप्लस कर दी जाएगी। वो अभी तक नहीं हुआ। अब 2016 तक सबर करने की बात कही जा रही है।
अमीरों के बन रहे नीले कार्ड
मान ने कहा कि सरकार द्वारा नीले कार्ड पर सस्ता राशन देने का ड्रामा रचा जा रहा है। जो गरीब लोग है उनके नीले कार्ड नहीं बने है। बल्कि 50-50 किले वाले जिमीदार नीले कार्ड बनवाकर फायदा ले रहे हैं।
(हास्य कलाकार आैर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ईटीटी टैट पास बेरोजगार युवकों की ओर से दिए जा रहे रोष धरने और भूख हड़ताल वाले स्थान पर पहुंचे।)