चंडीगढ़. खुद हमारे सैलून से चोरी करती थी, जब पकड़े जाने का खतरा हुआ तो मेरे ही पति के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया। इसके अलावा जो भी तथ्य उनकी तरफ से दिए गए हैं वह सभी झूठे हैं और जो केस सैलून में काम करने वाली कर्मियों द्वारा मेरे पति के खिलाफ दर्ज करवाया गया है वह बेबुनियाद है।
इसके लिए वह सोमवार कोे एसएसपी यूटी से मिलकर उन्हें सीसीटीवी फुटेज देंगे और एफआईआर को कैंसिल करने की मांग करेंगे। यह कहना है अर्बन लॉक्स सैलून की मालकिन शर्मिता भिंडर का। शर्मिता के अनुसार पहले अपनी चोरी को छुपाने के लिए लड़कियों ने पहले तो सैलरी न देने का आरोप लगाया और फिर थाने में उनके पति के खिलाफ गलत शिकायत दर्ज करवाई। शर्मिता भिंडर के मुताबिक उनके शहर में अलग अलग जगहों पर सैलून हैं। उनमें से मोहाली फेज-7 के सैलून में लगातार सेल कम हो रही थी।
हमारी इमेज खराब हुई है
मैं बहुत समय से सेक्टर 44 में रहती हूं। इस घटना के बाद से मेरे बिजनेस को तो फर्क पड़ा ही है इसके साथ साथ मेरी पर्सनल लाइफ पर भी फर्क पड़ा है। मैं इस केस को तब तक लड़ूंगी जब तक मेरी व मेरे पति की इमेज के उपर से यह दाग नहीं हटेगा।
-शर्मिता, मालकिन अरबेन लॉक्स