मनीमाजरा. 16 साल की स्टूडेंट के साथ छेड़छाड करने वाले तीन बच्चों के बाप को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी मौलीजागरां का सुरेश है। एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि मौलीजागरां में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 16 साल की बेटी के साथ मौलीजागरां के मकान नंबर 3198 में रहने वाला सुरेश छेड़छाड़ करता है। सुरेश लड़की का पीछा भी करता था। लड़की ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसी के चलते लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सुरेश पहले तो लड़की से छेड़छाड़ करता रहा। बाद में उसने लड़की से बात करने के लिए मोबाइल भी भेजा। इस बात की जानकारी भी लड़की ने दी है। बताया गया कि सुरेश शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
आज कोर्ट में होगा पेश
केस दर्ज होने के बाद सुरेश गायब हो गया था। मंगलवार रात को उसे मौलीजागरां से ही गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसका रिमांड लिया जाएगा।