पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रशासन का चेहरा-मोहरा इसी हफ्ते बदल जाएगा। आईएएस अफसर से लेकर एचसीएस व पीसीएस अफसरों के विभाग बदले जाएंगे।
सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर डीके तिवारी बुधवार को रिलीव हो जाएंगे। उनकी जगह पंजाब कैडर के आईएएस अफसर विवेक प्रताप सिंह को सिटको के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। वहीं एचसीएच अफसर महावीर कौशिक को एक साल की एक्टेंशन दे दी गई है। प्रशासन में उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा था।एचसीएस अफसर तिलक राज, ललित सिवाच और पीसीएस अफसर एमएम सभ्रवाल का कार्यकाल भी बुधवार को खत्म हो रहा है। लेकिन चंडीगढ़ में अफसरों की कमी के कारण इन अफसरों को भी एक्सटेंशन दी जा सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.