पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाप-बेटे का रिश्ता बताने वाला सबूत पेश करे दिलीप : हाईकोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। क्लीनिकली डेड (मृत) करार दिए गए नूरमहल स्थित दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शव पर मालिकाना हक को लेकर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा, याची दलीप झा बाप-बेटे का रिश्ता साबित करने वाला कोई सबूत पेश करे। ताकी कोर्ट को मालूम हो सके कि वह आशुतोष महाराज का बेटा है। बता दें कि कोर्ट में दलीप के जन्म स्थान का सबूत पेश किया गया था। जिस पर जस्टिस एमएमएस बेदी ने असंतोष जताया। कोर्ट ने इस पर 29 अक्टूबर के लिए मामले पर अगली सुनवाई तय की है।
महाराज का बेटा होने का दावा करने वाले दलीप कुमार झा की तरफ से याचिका दायर कर डेरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कहा है कि चल व अचल संपत्ति के लालच में महाराज को जहर देकर मारे जाने की आशंका है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। याचिका में दावा किया गया कि वह महाराज के इकलौते बेटे हैं। लिहाजा उसे अपने पिता का शव सौंपा जाए। ताकी वह उनका अंतिम संस्कार कर सके।