पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Addition To The Five Contenders For The Ticket Bansal

15 साल में पहली बार, बंसल के अलावा भी टिकट के पांच दावेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. 15 साल में पहली बार पवन कुमार बंसल के अलावा भी 5 नाम कांग्रेस से लोकसभा टिकट के दावेदार के रूप में हाईकमान को भेजे गए हैं। बंसल की खिलाफत तो सोमवार को ही सामने आ गई थी, बुधवार को दावेदार भी सामने आ गए। सोमवार को विनोद शर्मा और मनीष तिवारी का नाम लेते हुए बगावत का बिगुल बजाने वाले हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बुधवार को खुद आवेदन किया। शर्मा और तिवारी में से किसी ने नहीं। इसके अलावा भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी, एडवोकेट चमन लाल शर्मा, वर्कर केवल राम ने अपने नाम भेजे हैं। चंद्रमुखी शर्मा ने मंगलवार को ही आवेदन कर दिया था।

बुधवार को लक्की अपने करीब 100 समर्थकों के साथ आवेदन करने के लिए कांग्रेस भवन पहुंचे। लक्की के साथ विनोद शर्मा के करीबी समझे जाने वाले सीनियर कांग्रेस लीडर प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, पीयू स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट रहे भूपिंदर सिंह भूप्पी भी थे। यहां लक्की को समर्थकों के साथ आधे घंटे चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेसिडेंट बीबी बहल का इंतजार करना पड़ा। फॉर्म भरने के बाद लक्की ने यहीं पर अपने समर्थकों को संबोधित किया।
वहीं, आवेदन करने आए बड़हेड़ी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबको अपनी बात रखने और टिकट मांगने का हक है।

विनोद और मनीष का होता रहा इंतजार : बुधवार शाम 4 बजे तक टिकट के लिए आवेन करने का समय था। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता विनोद शर्मा और मनीष तिवारी का इंतजार करते रहे। इन्हें उम्मीद थी कि शर्मा और तिवारी भी आवेदन करेंगे। लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया।

चूहे नहीं हम शेर हैं बंसल साहब : कांग्रेस भवन में लक्की ने कहा- हम चूहे नहीं शेर हैं, बंसल साहब। और अगर हम चूहे हैं तो यह मत भूलो कि इन्हीं चूहों ने आपको कई बार संसद में पहुंचाया है। हम लोगों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सोशल साइट्स पर बहस जारी

चंडीगढ़ कांग्रेस में चल रही खींचतान सोशल मीडिया पर भी नजर आ रही है। कांग्रेस के ही नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हंै। मंगलवार को पवन बंसल के रिश्तेदार विक्रम बंसल ने ट्विटर और फेसबुक पर कमेंट किया था कि चूहे भाग गए। इसे बागियों से जोड़कर देखा जा रहा था। लक्की बुधवार को इसी कमेंट का जवाब दे रहे थे। वहीं, बबला ने फेसबुक अकाउंट में लिखा है कि वह बागी नहीं हैं बल्कि दिल से पवन कुमार बंसल के साथ हैं। वह विनोद शर्मा की इज्जत करते हैं, उन्हें बड़ा भाई मानते हैं।

चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट के दावेदार

1. चंद्रमुखी शर्मा, पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वाइस प्रेसिडेंट, एआईसीसी के पूर्व मेंबर

2. हरमोहिंदर सिंह लक्की, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रेसिडेंट रह चुके हैं
3. भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर
4. एडवोकेट चमन लाल शर्मा
5. केवल राम, कांग्रेस वर्कर