पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aditya Roy Kapoor And Parineeti Chopra At Film Promotion In Chandigarh

परीणिति ने आदित्य को खिलाई रसमलाई, देखें 'दावते-इश्क' की आखिरी दावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एक्टर आदित्य रॉय कपूर रसमलाई खिलाने के बाद मुस्कुराते हुए परीणीति चोपड़ा)
चंडीगढ़. 19 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म दावते-इश्क की कास्ट इंडिया के विभिन्न शहरों में फूड यात्रा पर निकली थी। मंगलवार रात यह फूड टुअर चंडीगढ़ में समाप्त हुआ। सेक्टर28 के पाल ढाबे में एक्टर आदित्य रॉय कपूर, परीणीति चोपड़ा ने वहां की स्पेशल डिशेज को चखा। इन डिशेज में मटर रोगन जोश, कीमा कलेजी, शाही पनीर, बटर चिकन और बटर नान शामिल थे। दोनों कलाकरों ने ढाबे के फूड की तारीफ की।
दोनों बोले, अभी अंबाला के घर से आ रही हूं। घर का खूब सारा होमली फूड यहां एंजॉय किया।इसलिए यह पूरा फूड नहीं खा सकती। खूशबु व देखने से सभी डिशेज बहुत जायकेदार लग रही हैं। सिर्फ हल्का सा चखकर देखते हैं। यह कहकर दोनों ने थोड़ा सा फूड चखा और ढाबे के फूड की तारीफ की। जाते-जाते डिजर्ट में रसमलाई चखी। स्वीटडिश को अमेजिंग करते हुए अलविदा ली।
आगे की स्लाइड्स में देखें, चंडीगढ़ के ढाबे पर मस्ती करते हुए एक्टर आदित्य रॉय कपूर और परीणीति चोपड़ा की तस्वीरें..
फोटो: जसविंदर सिंह