पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशासन को चिंता, एक्शन कमेटी अक्टूबर से फिर शुरू करेगी धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट | मनोज कपूर मामले को लेकर बनी अगवा कांड विरोधी एक्शन कमेटी और व्यापारियों की बैठक हुई। फैसला लिया, दो अक्टूबर से थाना सिटी के बाहर फिर से धरना दिया जाएगा। दूसरी और पुलिस ने जिस जगह पर पहले धरने का टेंट लगा था वहां पर ट्रक खड़ा कर दिया है। साथ ही दो खंभे भी गाड़ दिए हैं।
इससे साफ है कि पुलिस नहीं चाहती कि थाने के बाहर उसी जगह पर दोबारा धरना लगे। मनोज की बहन नीतू का कहना है कि पुलिस भले जितने भी प्रयास कर ले। हम पहले वाली जगह पर ही धरना शुरू करेंगे। एक्शन कमेटी की मीटिंग गीता भवन में डेढ़ घंटा चली। मीटिंग में शहर के लोगों ने शिरकत की। कहा, थाने के सामने लगे धरने में वह एक्शन कमेटी का साथ देंगे।
कमेटी नेता बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों में अफवाहें फैला रही है और कमेटी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शहर के लोगों और कमेटी के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया है। कमेटी ने साफ किया है कि इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।