पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • "African Grey Parrot" Chandigare News,chandigarh

इस बेजुबान को आती 24 भाषा, हर पल रखता है अपने मालिक पर नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त होता है। काफी कुछ सीखता है और मालिक को इशारों-इशारों में पल-पल की खबर देता है। पर इस तोते के बारे में जानते ही आपके ये विचार बदल सकते हैं। ये है 'अफ्रीकन ग्रे पैरट' जिसे दुनिया का सबसे समझदार और सबसे ज्यादा भाषाओं में बात करने वाला तोता माना जाता है।

इसी प्रजाति का एक तोता सेक्टर-20 के पेट शॉप ओनर सोनू ने अपने लिए मंगवाया है। इसे नाम दिया है 'स्कूबी' जिसे उन्होंने 50,000 रुपए में खरीदा है। फिलहाल स्कूबी सिर्फ दो महीने का है और चार महीने का होते ही सोनू उसे ट्रेनिंग देना शुरू कर देंगे। सोनू को हमेशा से ही अलग-अलग पशु-पक्षियों का शौक रहा है।

इस बिजनेस में वह 1994 से हैं और इसके लिए उनके पास बाकायदा लाइसेंस भी है। सोनू ने बताया, 'इंटरनेट और डिस्कवरी चैनल मेरे सोर्स हैं। वहीं से पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों के बारे में नॉलेज लेता रहता हूं। अफ्रीकन ग्रे पैरट के बारे में मैंने सबसे पहले जाना थाइलैंड में।

मैं हॉलीडे के लिए वहां गया और एक स्टेज शो में ऐसे ही तोते को परफॉर्म करते देखा। बस उसी दिन सोच लिया कि अपने लिए भी ऐसा ही तोता खरीदूंगा।' स्कूबी को सोनू ने मुंबई से मंगवाया है।