पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. जश्न-ए-हरियाणा के तहत मंगलवार को टैगोर थिएटर में हुआ ऑल इंडिया मुशायरा। 14 शायरों ने शिरकत की देश के अलग-अलग हिस्सों से। इस मौके पर शायरी के अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ हास्य और व्यंग्य था, तो दूसरी तरफ संजीदा किस्म की शायरी भी। मौजूदा पॉलिटिकल सिनारियो पर भी गहरे-गंभीर शेर पेश किए गए।
अन्ना हजारे के मूवमेंट पर
नक्शा लेकर हाथ में बच्चा है हैरान, कैसे दीमक खा गई उसका हिंदुस्तान।
नेहरू की डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब पर
स्टेशन पर खत्म की भारत तेरी खोज, नेहरू ने लिखा नहीं, कुली के सर का बोझ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.