पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम मजीठिया ने की फायरिंग, हरमीत संधू मास्टरमाइंडः जोशी

टीम मजीठिया ने की फायरिंग, हरमीत संधू मास्टरमाइंडः जोशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़, तरनतारन। पंजाब में निगम चुनाव से कुछ दिन पहले ही अकाली-भाजपा नेता आमने सामने आ गए। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अकाली नेताओं पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। जोशी ने कहा है कि तरनतारन में उनके भाई राजा जोशी पर कातिलाना हमला राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की टीम ने किया है। हमले की साजिश मुख्य संसदीय सचिव हरमीत सिंह संधू ने रची है। जोशी ने ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को नुकसान हुआ तो इसके जिम्मेदार डिप्टी सीएम, बिक्रम सिंह मजीठिया और हरमीत सिंह संधू होंगे।
वहीं, सीएम बादल ने जांच के लिए एसआईटी बना दी है। इसका नेतृृत्व अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी ईश्वर चंद्र करेंगे। वहीं पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोशी ने तरनतारन के एसएसपी मनमोहन सिंह और एसएचओ निर्मल सिंह को सस्पेंड करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन अफसरों ने उचित कार्रवाई नहीं की है।
जोशी के आरोप
इन्होंने चलाईं गोलियां
जोशी ने बताया कि उनके भाई पर गोलियां चलाने वालों में पूर्व काउंसलर दलजीत सिंह गिल, यादविंदर सिंह यादू, सर्बजीत सिंह लाली, जगवंत सिंह एबी और राजेश रिंकू शामिल हैं। इन्हाेंने सरेआम गोलियां चलाईं। एक वीडियो फुटेज भी दिखाई, जिसमें ये नेता गोलियां चला रहे हैं।
राजनाथ को बताएंगे
जोशी ने कहा राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामला सामने रखेंगे। दोषी अकाली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा पुलिस ने कातिलाना हमले के केस को हवाई फायरिंग के केस के तौर पर दर्ज किया है, जो गलत है।
कई मंत्री, सीपीएस इस्तीफा देने काे तैयार
जोशी ने कहा कि उन्होंने कमल शर्मा से कहा है कि उनके समेत पार्टी के 4 मंत्री और चार सीपीएस ऐसी सरकार के साथ नहीं रहना चाहते, जो गुंडागर्दी वाली है। गठबंधन वाली बात नहीं रही।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बुधवार 1:15 बजे बीजेपी के दो सीन...