पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. हरियाणा में अपनी ही सरकार में कांग्रेसी मंत्रियों के काम नहीं हो रहे हैं। हुड्डा पर ऐसे आरोप लगाने वाले 'अपनों' की फेहरिस्त लंबी है। इसमें नया नाम है, आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी का। वे डेढ़ साल से चिट्ठियां लिखकर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए गुहार लगा रही हैं। ऐसी स्थिति तब है जब इन कार्यों की घोषणा खुद हुड्डा ने की थी। हफ्ते भर पहले उन्होंने 10वीं बार चिट्ठी लिखकर कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा, 'मैंने इसलिए चिट्ठी लिखी है कि घोषणाओं को जल्द पूरा कराया जा सके। नहीं तो लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाएगी और सीएम की घोषणाएं पूरी नहीं हो पाएंगी। सीएम ने डेढ़ साल पहले तोशाम के लिए कुछ घोषणाएं की थीं, जो पूरी नहीं हो पाई है।
अफसरों पर निकाला गुस्सा
अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा, 'कांग्रेस के कई नेता कह रहे हैं कि रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोप गलत हैं। यदि ऐसा है तो न्यायिक जांच का आदेश क्यों नहीं देते। या उन्हें आरोप लगाने वाले अरविंद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। इस बीच भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.