पंचकूला. सेक्टर-11/15 के चौक पर पार्क में मििलट्री के एक जवान का संदिग्ध हालल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत जवान के पास से शराब की बोतल और एक बैग बरामद हुआ है। पुलिस केस की जांच में जुट गई है। मृत जवान की शिनाख्त होशियारपुर के रहने वाले जगतार के रूप में हुई है। वह आर्मी में पुर्णे में पोस्टेड था। पुलिस के मुताबिक वह चंडी मंदिर कमांड हॉस्पिटल में इलाज कराने आया था। अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है जब सेक्टर 11/15 के चौक पर एक व्यक्ति पड़ा था। पार्क के माली रमेश ने सोचा कि कोई वैसे ही शराब पीकर पड़ा है, लेकिन जब वो शाम को आया तो वह वैसे ही पड़ा था। माली को शक हुआ और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर आई और जांच के दौरान पाया कि वह व्यक्ति डेड है। इसके बाद मौके पर कई पीसीआर सहित पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल की मॉचरी में रखवाया गया।
होशियारपुर का है जगतार, पुणे में थी पोस्टिंग
मृतक के पास से मिले डॉक्यूमेंट से पता चला है, कि उसका चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह आर्मी में पुणे में पोस्टड था। उसका नाम जगतार है, वहीं वह होशियारपुर का रहने वाला है। इसके अलावा उसके पास कोई भी अन्य डॉक्यूमेंट नहीं मिले। पुलिस अब इस मामले जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि रविवार पार्क के माली रमेश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पहले माली ने सोचा कि शराब पीकर कोई ऐसे ही पार्क में सो रहा है।