तरनतारन, चंडीगढ़। एसडीएम दफ्तर में वोटर लिस्टों में संशोधन करवाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी और उनके साथियों पर अकाली नेताओं ने मंगलवार को हमला कर फायरिंग की। पूर्व पार्षद राजा जोशी गोली से किसी तरह बच गए लेकिन अकालियों ने पुलिस की मौजूदगी में उनको और दो अन्य नेताओं को जमकर पीटा। अकालियों ने राजा जोशी की लाइसेंसी पिस्टल भी छीन ली। मारपीट में जख्मी भाजपा व्यापार सेल के जिला प्रधान गिरीश अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मारपीट के बाद आरोपी गिरीश का
मोबाइल फोन भी छीन ले गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मुलाजिम मूकदर्शक बने रहे। घबराए एसडीएम अपने कमरे में कुंडी लगाकर बंद हाे गए। देर शाम आरोपी जोशी का पिस्टल पुलिस को दे आए।
सुखबीर और मजीठिया जिम्मेदार : जोशी
सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया की शह पर ही अकाली नेता भाजपाइयों को पीट रहे हैं। मेरी कुर्सी रहे, न रहे, पार्टी वर्करों और परिवार पर आंच नहीं आने दूंगा। दो दिन बाद अपना फैसला लोगों के सामने रखूंगा। कमल शर्मा को दो-टूक कह दिया है कि चार मंत्री और सीपीएस लेकर अकालियों से लाठियां और गोलियां नहीं खाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना के फोटोज...