पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. बेंगलुरु और पुणे के लिए चंडीगढ़ के लोगों को सीधी ट्रेन मिल गई है। वीरवार को सांसद पवन बंसल ने चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पहले यह ट्रेन निजामुद्दीन तक ही थी, जिसे रेल बजट में चंडीगढ़ तक एक्सटेंड किया गया था। बंसल ने कहा कि इस ट्रेन से स्टूडेंट्स को फायदा होगा।
वैष्णो देवी से चंडीगढ़ को सीधी ट्रेन फरवरी में
पवन कुमार बंसल ने कहा कि कटरा-कालका एक्सप्रेस 10 फरवरी से शुरू हो सकती है। कटरा स्टेशन बन चुका है। जम्मू से कटरा के बीच कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओर से रेलमार्ग का सर्वे भी हो चुका है।
चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस 5 से
चंडीगढ़ से ट्रेन नंबर 19308
सुबह 6.25 पर रवाना होगी ञ्चइंदौर अगले दिन सुबह 5.15 बजे
इंदौर से ट्रेन नंबर 19307
सुबह 3.30 पर रवाना ञ्च चंडीगढ़ पहुंचेगी अगले दिन सुबह 4.40 पर
रूटीन में मंगलवार और शनिवार को चलेगी
रूटीन में यशवंतपुर एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को यहां से रवाना हुआ करेगी। वीरवार को सिर्फ उद्घाटन समारोह के तौर पर इसे सुबह 10.35 पर बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बंसल ने रेलमंत्री रहते हुए इसकी घोषणा की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.