पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन साल में पांच गुना बढ़ी बंसल के पीएस की प्रॉपर्टी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के पर्सनल सेकेट्ररी राहुल भंडारी की संपत्ति सीबीआई के निशाने पर आ गई है। सीबीआई के मुताबिक, तीन साल में भंडारी की प्रॉपर्टी पांच गुना बढ़ गई है।
रेल घूसकांड में सीबीआई ने उनसे पूछताछ की थी। अब संपत्ति को लेकर भी पूछताछ हो सकती है। सीबीआई ने भंडारी के एक जमीन डील की जांच भी शुरू की है। यह जमीन भंडारी ने प्रमोशन घूसकांड में शामिल विजय सिंगला के साथ पकड़े गए अजय गर्ग से खरीदी थी। इसकी कीमत एक साल में डेढ़ गुणा बढ़ चुकी है।
वहीं, चंडीगढ़ सीबीआई में तैनात एक बड़े अधिकारी पर इन्फॉर्मेशन लीक करने का शक है। इसकी जांच एक सीनियर आईपीएस अफसर कर रहे हैं।
2010 में 28 लाख से 2012 में 1.32 करोड़ तक
डिपार्टमेंट ऑफ पसरेनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) में राहुल भंडारी की ओर से दाखिल अपनी चल-अचल संपत्ति के रिकॉर्ड के अनुसार भंडारी के पास वर्ष 2010 में मात्र 28 लाख की संपत्ति थी।
वर्ष 2012 में इसी विभाग में रहते हुए राहुल भंडारी की प्रॉपर्टी 1.32 करोड़ हो गई है।
भंडारी ने डीओपीटी को बताया है कि उन्होंने वर्ष 2011 में 9.97 लाख रुपए में कृषि भूमि खरीदी, जिसकी अनुमति उन्होंने सरकार से ली थी।
भंडारी ने 2012 में नोएडा सेक्टर 44 में 97.5 लाख रुपए में एक अपार्टमेंट खरीदा है। चर्चा है कि इसकी कीमत कहीं ज्यादा है।
अपार्टमेंट भंडारी और उनकी पत्नी के संयुक्त नाम पर है। इसके अलावा यहीं पर उनकी पत्नी के नाम पर 822 वर्ग गज का रिहाइशी मकान भी है।
1997 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल भंडारी की पत्नी राखी गुप्ता भंडारी भी 1997 बैच की पंजाब काडर की आईएएस अधिकारी हैं।
ग्रेटर पंजाब ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी में 32.50 लाख रुपए में 500 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा।
ञ्च लुधियाना में 35 वर्ग गज का प्लॉट, जिसकी कागजों में कीमत 8 लाख बताई गई है। यह उन्होंने लुधियाना की अनिता सिंगला से खरीदा।
अजय गर्ग से खरीदी कृषि अधिकृत भूमि से 20 हजार रुपए हर माह आय।