चंडीगढ़. लंबे अरसे बाद शहर के सांसद पवन बंसल को देश का सबसे ‘बड़ा’ रेल मंत्रालय मिला था। रेल बजट पेश करने के 72 दिन बाद बंसल को इस्तीफा देना पड़ा। अब रेलमंत्री के नाते चंडीगढ़ के लिए संजोए गए सपने फिलहाल पूरे होते नजर नहीं आते।
चंडीगढ़ का नाम वर्ल्ड क्लास स्टेशन की सूची में वर्षो से था। बंसल के रेलमंत्री बनते ही काम में तेजी आई और स्टेशन की सूरत बदलने लगी। 14 जनवरी को उन्होंने शहर से तीसरी शताब्दी चलवा दी।
स्टेशन को नया रूप देने के लिए 20 करोड़ रुपए के कई कायरेँ को हरी झंडी दिलवाई। हर हफ्ते शताब्दी एक्सप्रेस से घर आते हर प्रोजेक्ट का खुद मुआयना करते। उत्तर रेलवे के जीएम वीके गुप्ता यहां अक्सर दौरा करते।
यह रही उपलब्धियां
यह हो सकते हैं ‘डीरेल’
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज को चौड़ा करने का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है।
वीआईपी वेटिंग रूम का काम 70 फीसदी पूरा। सेकंड क्लास वेटिंग रूम का काम जारी।
चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए तीसरी शताब्दी शुरू करवाई
ञ्चचंडीगढ़ में एंटी कोलिजन डिवाइस रिसर्च इंस्टीट्यूट।
ञ्चदप्पर-चंडीगढ़ के बीच रेलमार्ग डबल करने का काम।
ञ्च876 करोड़ की लागत से चंडीगढ़-सढोरा-यमुनानगर लाइन।
ञ्चरेलवे स्टेशन के पंचकूला एंड पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 का काम।
बजट में घोषित ट्रेनें हो सकती हैं लेटत्न ञ्चकालका-शिरडी एक्सप्रेस ञ्चअमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस (वीकली) वाया चंडीगढ़ ञ्चइंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (वीकली) ञ्चचंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रोजाना वाया मोहाली ञ्चकालका-कटरा एक्सप्रेस वाया मोरिंडा ञ्चऊ ना/नंगल डैम हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (वीकली)
सीधी बात
पीके सांघी, डीआरएम उत्तर रेलवे अंबाला मंडल
ञ्चरेलमंत्री के इस्तीफे के बाद घोषित प्रोजेक्ट्स का क्या होगा?
मंत्री कोई भी रहे, स्वीकृत प्रोजेक्ट्स का काम नहीं रुकता। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए 20 करोड़ के काम स्वीकृत हुए थे। उन पर काम चल रहा है।
ञ्चचंडीगढ़-दप्पर के बीच रेलमार्ग का दोहरीकरण कब होगा?
इसके लिए 199 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। अंबाला-दप्पर रेलमार्ग के दोहरीकरण के बाद।
ञ्चबजट में घोषित ट्रेनें कब चलेंगी?
मंत्रालय रैक की उपलब्धता के अनुसार घोषित गाड़ियों को चलाता है। जहां तक कालका-शिरडी ट्रेन का सवाल है, यह ट्रेन रेलमंत्री इस सप्ताह चलाना चाहते थे, लेकिन रेलवे बोर्ड से उसका अभी तक हमारे पास कोई शेड्यूल नहीं आया। यही वजह है कि यह ट्रेन अभी नहीं चली।