पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने घर समर्थकों का हुजूम देख बंसल ने कहा- इंक्वायरी में कुछ नहीं निकलेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल रविवार को आवास पर एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। पहले तो वे समर्थकों की नारेबाजी से उत्साहित हो मीडिया से बात करने आ गए पर बाद में सवालों की बौछार से उखड़ पड़े।
उन्होंने कहा, उनके परिवार का आरोपी भांजे विजय सिंगला से कारोबारी रिश्ता नहीं है। प्रमोशन के लिए रिश्वत कांड की जांच सीबीआई कर रही है, जिसका वे स्वागत करते हैं।
एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि घोटाले में आपके भांजे का नाम आया है। आपके परिवार के अन्य लोगों पर भी अंगुली उठ रही है, आप क्या कहेंगे? इस पर बंसल झल्लाकर बोले,‘तुमको अकेले में बताऊंगा परिवार का मतलब क्या है।’ चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने मामले में बंसल की माफी की मांग की है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, जिंदगी में इम्तिहान की घड़ी आती है: बंसल