पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुझे पता था खन्ना जैसे कारोबारी सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं: भट्‌ठल

मुझे पता था खन्ना जैसे कारोबारी सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं: भट्‌ठल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा (संगरूर)। पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले अपनी ही पार्टी के नेता अरविंद खन्ना पर जमकर निशाना साधा। बीबी भट्‌ठल ने कहा, "मुझे पता था अरविंद खन्ना जैसे कारोबारी आदमी सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं। इसीलिए विधानसभा चुनाव में मैंने खन्ना को टिकट देने की पैरवी नहीं की।
लेकिन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिफारिश करके खन्ना को टिकट दिला दी।' बीबी भट्‌ठल ने अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा, लेकिन हुआ क्या। खन्ना ने इस्तीफा दे दिया। इससे कांग्रेस पार्टी की एक सीट खराब हो गई। उन्होंने कहा, पार्टी राय मशविरा करके धूरी के लिए बढ़िया उम्मीदवार घोषित करेगी। बीबी भट्ठल ने कहा, कांग्रेस नगर काउंसिल चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।