पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाबी नहीं आती, लेकिन रोल सुना तो फिल्म करने को तैयार हो गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल के हास्य अभिनेता मनोज पाहवा अब पंजाबी फिल्मों में भी दिखेंगे। अपनी पहली पंजाबी फिल्म हीर एंड हीरो में वे ‘भोची बदमाश’ की भूमिका में दिखेंगे।
पाहवा ने बताया कि ‘भोची बदमाश’ कॉन्ट्रेक्ट किलर है। इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ और देहरादून में होगी और सितंबर तक इसे रिलीज कर दिया जाएगा। पाहवा ने कहा कि बॉलीवुड में कोई भी फिल्म बगैर पंजाबी तड़के अधूरी ही रहती है।
पंजाबी फिल्मों में पोटेंशियल है, इसलिए मैंने सोचा क्यों न पंजाबी फिल्मों में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाबी में मेरा हाथ बेशक थोड़ा कमजोर है लेकिन जब डायरेक्टर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई तो मुझे अपना रोल अच्छा लगा।
हालांकि मैंने डायरेक्टर को बता दिया कि मैं पंजाबी तो हूं लेकिन पंजाबी न तो पढ़ सकता हूं और न लिख सकता हूं। हां
थोड़ी बहुत बोल जरूर सकता हूं। मेरे पिता पंजाबी और मां यूपी से हैं।
पाक रिश्तों पर आधारित फिल्म में आएंगे नजर
पाहवा ने बताया कि उनकी एक और फिल्म ‘वार छोड़ न यार’ आ रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाज हैदर हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह बॉर्डर पर तनाव शुरू होता है। उसके बाद राजनीतिक डायलॉग होता है और आखिर में रिश्तों में सुधार की कवायद शुरू हो जाती है।
मैं अपनी दाल-रोटी एक्टिंग से ही करना चाहता हूं
पाहवा ने बताया कि उनके पिता जी का दिल्ली में ऑटोमोबाइल्स का बिजनेस था। उनके देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई। पाहवा ने कहा कि दो बहनों और एक छोटे भाई की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई। मैंने पिता जी का बिजनेस सेटअप किया। भाई को ट्रेंड किया। फिर बहनों की शादी की। इसके बाद अपनी मां से कहा मैंने अपना काम कर दिया है। अब मैं वापस अभिनय की दुनिया में जाना चाहता हूं। मेरी मां बोली मैं भी तेरे साथ रहूंगी। मां नहीं मानी और मुंबई में अब हमारे साथ रह रही हैं।