पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actress Yami Goutam In Chandigarh

यामी ने अगली फिल्म के बारे में कहा अजय हैं अच्छे एक्टर तो मैं भी प्रोफेशनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पिकाडली स्कवेयर की दूसरी सालगिरह के मौके पर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम।)
चंडीगढ़। अजय देवगन जैसे एक्टर जब स्क्रीन पर होते हैं तो वह अपनी बेजोड़ अदाकारी के दम पर दर्शकों का ध्यान अपने ऊपर केंद्रित कर लेते हैं, ऐसे एक्टर के साथ न्यू कमर होते हुए अदाकारी करना बहुत मुश्किल होगा? इस सवाल पर यामी ने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया कि अजय देवगन अच्छे एक्टर हैं तो मैं भी प्रोफेशनल हू्ं। एक्शन जैक्सन फिल्म के बारे में सिर्फ इतना ही कहूंगी की फिल्म में अजय के अपॉजिट किरदार निभा रही हूं। यामी गौतम सोमवार दोपहर पिकाडली स्क्वेयर की दूसरी सालगिरह के मौके पर पहुंची।
यामी ने कहा कि टीवी से अब फिल्मों में आ गई हूं, खुद को थोड़ा बदला भी है। विक्की डोनर के बाद एक लंबे अंतराल के बाद उनकी फिल्म टोटल सियापा फ्लॉप हुई, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि विक्की डोनर के बाद कई स्क्रिप्ट आई लेकिन उनमें कुछ खास नहीं दिखा। इसलिए उन्हें मना कर दिया। अब उन फिल्मों के नाम दोहराना नहीं चाहती।
श्रद्धा और आलिया से मानती है कॉम्पीटीशन
आजकल आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर फ्रेश चेहरे इंडस्ट्री में हैं और डायरेक्टर की पहली पसंद भी बने हैं तो इस लिहाज से इंडस्ट्री में कॉम्पीटीशन कितना टफ हो गया है। कॉम्पीटीशन तो टफ है लेकिन खुद पर पूरा भरोसा है। आने वाली फिल्मों में यह साबित भी हो जाएगा। एक्टिंग के अलावा पढ़ने का बहुत शौक रखती हूं। आजकल अरुंधती रॉय की द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स पढ़ रही हूं।
चंडीगढ़ आते ही खो जाती हूं पुरानी यादों में
चंडीगढ़ में आते ही पुरानी यादों में खो जाती हूं। पहले पिकाडली स्कवेयर मॉल एक सिंगल स्क्रीन सिनेमा होता था, यहां फिल्में देखने आती थी। अब मेरी यहां फिल्म रिलीज होती है इसकी बहुत खुशी है। अपने ही शहर में एक सेलेब के तौर पर आना बहुत खुशी देता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड में डोनेट किए डेढ़ लाख रुपए पिकाडली स्क्वेयर ने शहर में अपने दो साल पूरे कर लिए हैं।
इस मौके पर सोमवार दोपहर को मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य नाथ शर्मा ने जम्मू एंड कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का चैक डोनेट किया। आदित्य ने कहा कि इस बार मॉल की सेलिब्रेशन की बजाए हम चाहते थे कि जम्मू एंड कश्मीर में आपदा ग्रस्त हुए लोगों की मदद की जाए। इस डोनेशन को सार्वजनिक तौर पर देने की वजह बताते हुए आदित्य ने कहा कि दरअसल वह चाहते हैं कि लोग इससे प्रेरणा लेकर आगे आएं और राहत कोष में अपना योगदान भी करें।
आगे की स्लाइड में देखिए इवेंट की तस्वीरें...