अाेलंपियन बॉक्स मनोज कुमार।
चंडीगढ़. अाेलंपियन बॉक्सर हरियाणा के मनोज कुमार अर्जुन बनने की लड़ाई में आखिरकार जीत ही गए। उन्हें एशियन गेम्स के बाद खेल मंत्री एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगे। भास्कर से खास बातचीत में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के डायरेक्टर जनरल जेआईजेआई थॉमसन ने कहा कि मनोज को अर्जुन अवॉर्ड मिलने जा रहा है और इस बारे में खेल मंत्रालय औपचारिक तौर पर मनोज को सूचित कर देगा।
थॉमसन ने कहा कि अभी एशियन गेम्स की वजह से समारोह नहीं हो सकता लेकिन जैसे ही कोरिया में यह खेल खत्म होंगे, दिल्ली में एक फंक्शन कर खेलमंत्री मनोज को यह पुरस्कार देंगे। मनोज कुमार भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम में शामिल हैं। इससे पहले कपिल देव की चेयरमैनशिप में बनी चयन समिति में मनोज के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, कोर्ट की शरण ली थी...