पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये मां वेटी अपने ब्राइडल कलेक्शन को करेंगी एग्जीबिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दिल्ली बेस्ड मां-बेटी डिजाइनर्स विंकी और राशिमा सिंह जल्द ही अपने स्टोर की ओपनिंग भी चंडीगढ़ में करने जा रही हैं।)
चंडीगढ़। देश में बनीं ये ब्राइडल वियर इटैलियन, स्पेनिश और अमेरिकन ड्रेसेज का फ्यूजन है। यहां तक कि फैब्रिक और लेसेज इटली, दुबई आैर सिंगापुर से इंपोर्ट किए गए हैं। कुल मिलाकर डेलिकेट आैर सॉफ्ट फैब्रिक्स का मिक्स एंड मैच है यह कलेक्शन। जो इंडियंस पर सूट तो करेगा ही है साथ ही कल्चर से भी मेल खाएगा। हालांकि डिजाइनर्स के मुताबिक यह कलेक्शन खास तौर से पंजाबी दुल्हन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
यहां बात हो रही है दिल्ली बेस्ड मां-बेटी डिजाइनर्स विंकी सिंह और राशिमा सिंह की ब्राइडल वियर कलेक्शन की। अपने लेबल, "मिनिस्ट्री ऑफ डिजाइन' के तहत यह जोड़ी बुधवार से होटल माउंटव्यू में दो दिन की ब्राइडल वियर एग्जिबीशन ऑर्गनाइज कर रही हैं। दोनों के मुताबिक इस कलेक्शन में उन्होंने यूरोप के बोल्ड स्टाइल को अपनी ट्रेडिशनल ड्रेसेज पर आजमाया है क्योंकि पंजाबी लड़कियां बोल्ड होती हैं। साथ ही उन्हें कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी अच्छा लगता है।
यह कलेक्शन ऐसे लोगों के लिए है जो अपनी अच्छी लुक्स के लिए एक्सपेरिमेंट करने से परहेज नहीं करते। विंकी ने बताया कि उन्होंने अपना लेबल साल 2000 में शुरू किया था। तब से अब तक उन्होंने इंटरनेशनल मार्केट में खुद को स्थापित किया है। अपने डिजाइंस लंदन, अमेरिका और यूरोप में सप्लाई किए हैं। पहली बार पंजाबियों के लिए वह अपने डिजाइंस लेकर आई हैं। इनकी बेटी राशिमा सिंह ने लंदन से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट किया है। वैसे दोनों पंजाब के फिरोजपुर से हैं।
लेट्स डिजाइन टुगेदर
विंकी के मुताबिक पंजाबी होने के नाते उन्हें यह अहसास हुआ है कि पंजाबी दुल्हनों की पसंद, शादी और स्टाइल, तेजी से बदला है। कुछ सालों में पंजाब से उनकी क्लाइंटेल बढ़ी है। इसलिए वह अब ब्राइड के आउटफिट को डिजाइन करते हुए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करती हैं। इस दौरान वह क्लाइंट को दो-तीन बार ट्रायल के लिए भी बुलाती हैं। उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है। इनके लेबल की टैगलाइन भी लेट्स डिजाइन टुगेदर है।
कलेक्शन की खासियत

> कलेक्शन में सिलवेट्स पूरी तरह से वेस्टर्न और एंब्राॅयडरी पूरी तरह से इंडियन है। इससे मिलने वाले फ्यूजन लुक इसे खास बनाता है।

> कटवर्क और एप्लीक वर्क है फोर्टे।
> रेंज 50 हजार से शुरू है।
पंजाब में बड़ी बड़ी शादियां होती हैं। यह एक फैशन हब भी है, इसलिए पंजाबी ब्राइड को ध्यान में रखकर हम अपनी कलेक्शन में कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जोकि काफी लर्निंग और मजेदार एक्सपीरियंस है।
विंकी सिंह
मिनिस्ट्री ऑफ डिजाइन जल्द ही पूरे पंजाब में अपने स्टोर्स खोलेगा। सबसे पहले चंडीगढ़ और फिर पंजाब के बड़े शहरों में। पंजाब में शुरुआत लुधियाना आैर जालंधर से होगी।
राशिमा सिंह
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...