जैतो. गांव बिशनंदी में रविवार को प्रेम संबंधों के चलते एक भाई ने अपनी बहन व उसके प्रेमी की धारदार हथियार से कत्ल कर दिया।
मृतक सुखमंदर सिंह (42) पुत्र बिकर सिंह गांव में डाक बांटने का काम करता था। उसने घर पर ही डाकखाना खोल रखा था। जबकि मृतका सुखजिदंर कौर (36) बठिंडा में पेशे से नर्स का काम करती थी। बताते हैं कि दोनों का कई सालों से प्रेम संबंध चला आ रहा था। रविवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास सुखमंदर सिंह अपनी प्रेमिका सुखजिंदर कौर के साथ पास ही हंसा सिंह की कोठरी में बैठा था। इसकी भनक सुखजिंदर के भाई राजिदंर सिंह उर्फ जिऊणा को लग गई। वह लोहे की किरच लेकर वहां पहुंचा।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका चचेरा भाई बलवंत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह भी उसके साथ था। दोनों ने मिलकर सुखमंदर सिंह को तो चारपाई पर ही काट डाला। जबकि सुखजिदंर कौर वहां से भाग निकली। आरोपियों ने पीछा कर उसे बिशनंदी गांव की मुख्य बिरकंदी मार्ग पर पकड़ लिया। यहां उसका कत्ल कर दिया।
डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि मृतका के भाई राजिंदर सिंह ने सरेंडर कर दिया है। कहा, वारदात के बाद उसने खुद फोन करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया कि उसका चचेरा भाई मौके से फरार है।
जैतो में वारदात के बाद घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस।