पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैप्टन से उलट परनीत, कहा-ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंजाब में ड्रग्स रैकेट की जांच सीबीआई से नहीं कराने के पक्षधर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर अपने घर में भी अलग-थलग पड़ गए हैं। कैप्टन की पत्नी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का मानना है कि ड्रग रैकेट की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। पार्टी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल को लीड कर रहे हैं। दूसरी ओर कैप्टन चाहते हैं कि केस की जांच पुलिस ही करे। परनीत से जब पूछा गया कि कैप्टन तो सीबीआई जांच के खिलाफ हैं तो उनका कहना था कि इस मुद्दे पर मीडिया कैप्टन से ही बात करें तो अच्छा होगा। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों पर सुनवाई में सहयोग करने की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मांग पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।

बेटे रणइंद्र भी पार्टी के साथ

कैप्टन के बेटे रणइंद्र सिंह भी बाजवा की मांग को सही मानते हैं। रणइंद्र का कहना है, 'पुलिस से जांच कराने की कैप्टन अमरिंदर की राय निजी राय है। लेकिन, मैं पार्टी की राय के साथ हूं।

इधर, हाईकोर्ट बोला, अदालत को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों पर सुनवाई में सहयोग करने की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मांग पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद बाजवा की तरफ से दाखिल अर्जी वापस ले ली गई। चीफ जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने कहा, 'राजनीतिक दलों को यह मामला हाईजैक नहीं करने दिया जाएगा। कोर्ट राजनीति का अखाड़ा नहीं है। ऐसे में राजनीतिक दल लडऩे के बजाए सुझाव दें तो यह सबके हित में होगा।