पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लास्टिक कैरी बैग्स पर छापेमारी, 40 क्विंटल जब्त कर किए डिस्ट्रॉय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चंंडीगढ़ में प्लास्टिक के कैरी बैग्स पर प्रशासन ने पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके बाद भी कैरी बैग्स का यूज थम नहीं रहा है। सोमवार को एसडीएम ईस्ट दानिश अशरफ की प्रमुखता में इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में कैरी बेग्स को लेकर छापेमारी की गई। पांच दुकानों में 40 क्विंटल प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए। इस दौरान दौरान प्रोबेशनर आईएएस पार्थ गुप्ता, एफडीएसओ व प्रशासन के अन्य इम्प्लाॅइज मौजूद थे।

अफसरों ने 3.30 बजे एमसी के गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट में सारे बेग्स पहुंचाए। यहां सारे बैग्स को डिस्ट्रॉय किया गया। एसडीएम दानिश अशरफ ने कहा कि जिन दुकानों से ये कैरी बैग्स मिले हैं। उनमें से कुछ मैन्यूफेक्चर्स हैं और कुछ इनका स्टोरेज करते हैं। अशरफ के मुताबिक बैन के बावजूद ज्यादा प्लास्टिक बैग्स बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे इस बारे में रिपोर्ट बनाकर डिप्टी कमिश्नर को सौंप देंगे और सिफारिश करेंगे कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैग्स बनने की मिली थी शिकायत
इस बारे में एसडीएम को शिकायत की गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे टीम इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी के लिए पहुंची। यहां पर करीब 2.30 बजे तक अलग-अलग दुकानों में छापेमारी की गई और प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए। यहां के दुकानदारों को वार्निंग भी दी गई है कि वे दोबारा प्लास्टिक बैग्स न तो बनाएं और न ही इनको अपने यहां जमा करें। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
लगाए जाएंगे पोस्टर
दुकानदार प्लास्टिक बैग्स यूज न करें, इसके लिए प्रशासन सेक्टर-26 की सब्जी मंडी और ग्रेन मार्केट में भी बड़े बड़े बैनर स्टॉप यूजिंग प्लास्टिक बेग्स के पोस्टर लगाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को ही ये बैनर मंडी में अलग-अलग जगहों में पर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को पता चल सके।
28 किलोे बैग्स जब्त
इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा अन्य कई जगहों पर एसडीएम साउथ की प्रमुखता में सेक्टर-35 की मार्केट्स, अपनी मंडी और सेक्टर-45 में चेकिंग की गई। इस दौरान शॉप टु शॉप चेकिंग की गई और करीब 28 किलोग्राम पॉलिथीन बेग्स जब्त किए गए।
इंडस्ट्रियल एिरया में पांच दुकानों से कैरी बैग्स पर कार्रवाई करते अफसर।