चंडीगढ़/तरनतारन। कैबिनेट मंत्री के भाई राजा जोशी पर कातिलाना हमले के बाद अकाली दल और बीजेपी में फिर तल्खी बढ़ गई है। गुरुवार को पंजाब भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अकालियों की गुंडागर्दी और फायरिंग की वीडियो फुटेज भी दिखाई। मीटिंग में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री को भाजपा की ओर से दो मांगें भेजी गईं और इसे पूरा करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।
कमल शर्मा बोले कि मांगे पूरी न हुईं तो शुक्रवार शाम को मीटिंग करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। मीटिंग में जोशी ने साफ कहा कि वे ऐसी गुंडागर्दी वाली सरकार का साथ नहीं दे सकते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा सीएम से भी मिलेंगे। कोर कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री, कैबिनेट मंत्री व महासचिव शामिल थे।
ये मामला : राजा को एसडीएम ऑफिस पर कुछ अकालियों ने पीटा था। उसके ऊपर फायरिंग भी की गई थी।
ये हैं बीजेपी की दो मांगें
1. तरनतारन के एसएसपी मनमोहन शर्मा को सस्पेंड करें अौर एसएचओ निर्मल सिंह को बर्खास्त कर हमले के आरोपियों को तुरंत अरेस्ट करें।
2. निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से एमसी चुनाव कराने का भरोसा दिया जाए।
पुलिस ने अब धाराएं बदलीं
पुलिस ने जिन 26 लाेगों के खिलाफ हवाई फायरिंग करने का केस दर्ज किया था। दबाव के चलते अब जान से मारने की कोशिश का 307 का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक हवाई फायर 336, धमकाने 506, 148, 149 ही लगाई गई थी। अब इसमें 307 की धारा भी जोड़ दी गई है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें अकालियों का पलटवार...