(यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसमें सीबीआई अफसर एसएचओ राजेश शुक्ला को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं )
चंडीगढ़. अमूमन आरोपियों से मारपीट करने के आरोप तो पुलिस पर लगते हैं, लेकिन इस बार कटघरे में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच है। सीबीआई टीम ने 3 सितंबर को एसएचओ राजेश शुक्ला को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें पीटा। बुड़ैल चौकी इंचार्ज के कमरे में अकेले बैठे राजेश शुक्ला पर लातें बरसाईं और मुंह पर थप्पड़ जड़े। सीबीआई काे इसका इल्म नहीं था कि इंचार्ज के कमरे में कैमरा लगा है। एसएचओ पर सीबीआई की इस थर्ड डिग्री का
पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
सेक्टर-34 के पार्किंग ठेकेदार ललित जोशी की शिकायत पर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के अगले ही दिन शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था। शुक्ला ने जेल से आईजी आरपी उपाध्याय को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि बुड़ैल चौकी के सीसीटीवी कैमरा की रिकाॅर्डिंग प्रिजर्व करवाई जाए। चिट्ठी में शुक्ला ने लिखा था कि डीएसपी बनने से रोकने के लिए उन्हें पुलिस पॉलिटिक्स का शिकार बनाया गया है, सीसीटीवी रिकार्डिंग में उनकी बेगुनाही के सबूत हैं। अपने साथ हुई मारपीट पर अब शुक्ला सीबीआई पर केस दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
शाम 7.26 बजे: राजेश शुक्ला बुड़ैल चौकी पहुंचे। इंचार्ज रूम में इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे। इंचार्ज सतबीर भी कमरे में थे।
7.32 बजे: सीबीआई के तीन कर्मी आए, तीनों शुक्ला के सामने बैठे और बातचीत करने लगे। इंचार्ज सतबीर कमरे से बाहर चले गए।
7.34 बजे: सीबीआई के तीन और कर्मी आए, उन्होंने शुक्ला के हाथ पकड़ लिए।
7.35 बजे: शुक्ला को पकड़कर सीबीआई टीम चौकी इंचार्ज के रूम से बाहर ले गई।
7.36 बजे: शुक्ला को उनकी जिप्सी के पास ले जाया गया। यहां शुक्ला से मारपीट करने का आरोप है, लेकिन कैमरे में कुछ क्लियर नहीं है।
7.38 बजे: सीबीआई टीम शुक्ला को वापस इंचार्ज के रूम में लाई। सीबीआई के एक कर्मी ने शुक्ला के हाथ पकड़े। दूसरे ने लातें मारी और फिर मुंह पर थप्पड़ जड़ा।
7.39 बजे: सीबीआई का एक सीनियर कर्मी इंचार्ज रूम में घुसा। उसने अपनी जेब से रुपए निकाले, वापस रखे, फिर निकाले और उनके नंबर नोट करके दूसरे कर्मी को लिखवाए।
7.43 बजे: थप्पड़ जड़ने वाले सीबीआई कर्मी ने शुक्ला के हाथ पकड़कर गिलास में धुलवाए, जिससे गिलास के पानी का रंग बदल गया। ताकि साबित हो कि शुक्ला को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
आगे की स्लाइड में देखें घटना की तस्वीरें और वीडियो।