पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंट्रल क्लब चुनाव 19 मई को, 85 मेंबर्स ने जमा कराए डच्यूज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेंट्रल क्लब, सेक्टर-9 के नए पदाधिकारियों के चुनाव का प्रोसेस सोमवार से शुरू हो जाएगा। ये चुनाव 19 मई को होंगे।
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कुछ मेंबर्स के आग्रह पर उन्हें वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए 10 मई तक मेंबरशिप फीस व अन्य ड्यूज जमा कराने को कहा था। इसके बाद 85 मेंबर्स ने ड्यूज जमा कराए हैं। इससे क्लब के चुनाव में वोट डाल सकने वाले मेंबर्स की तादाद 384 से बढ़कर 469 हो गई है।
सेंट्रल क्लब के चुनाव पहले 14 अप्रैल को होने थे। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 11 अप्रैल को आदेश जारी कर चुनाव पर अंतरिम स्टे लगा दिया था। कोर्ट ने चुनाव अधिकारी, क्लब के अध्यक्ष व सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। सेक्रेटरी पोस्ट पर चुनाव लड़ रहे राजेश चड्ढा की ओर से दायर सिविल सूट पर ये नोटिस जारी किया गया था।
चुनाव में याचिकाकर्ता चड्ढा के मुकाबले में सेक्रेटरी पोस्ट के लिए विनोद खन्ना भी उम्मीदवार थे। खन्ना वर्तमान में भी क्लब के सेक्रेटरी हैं। याचिका में कहा गया है कि वर्तमान सेक्रेटरी वर्ष 2006 से इस पद पर हैं, क्लब के संविधान के तहत कोई भी दो अवधि से ज्यादा पद पर नहीं रह सकता। याचिका में चुनाव में नियमों की अवहेलना का आरोप लगाया गया था।
इसके बाद खन्ना ने दायर जवाब में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया कि वर्ष 1990 में हुई क्लब की मीटिंग में एनी अदर प्वाइंट में कुछ मेंबर ने किसी मेंबर के लगातार दो बार पदाधिकारी चुने जाने पर तीसरी बार चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी। ये मसला मीटिंग के एजेंडे में नहीं था। इस मसले पर क्लब के अधिकांश मेंबर ने सहमति जताई थी, लेकिन इसे पारित नहीं किया गया था।