पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chandigarh Election Arminder Singh And Parneet Kaur

पटियाला सीट के लिए दिखा महाराजा व महारानी का दबदबा, किसी ने नहीं जताई इच्छा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह और महारानी परनीत कौर का पटियाला सीट पर कितना दबदबा है इसका पता इस बात से ही चलता है कि पटियाला सीट से किसी कांग्रेसी ने चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं जताई। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के हलके से पांच लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई।

प्रदेश चुनाव कमेटी की पहली बैठक में केवल पटियाला सीट ही ऐसी है जिसमें किसी ने भी चुनाव लडऩे के आवेदन नहीं किया, यहां तक कि वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने भी नहीं। परनीत कौर द्वारा आवेदन न करने संबंधी कहा गया कि सिटिंग सांसद को आवेदन करने की जरूरत नहीं। परनीत के अलावा मनीष तिवारी और प्रताप सिंह बाजवा ने भी आवेदन नहीं किया।

पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि प्रदेश चुनाव कमेटी को यदि किसी नाम पर एतराज है तो वह 28 जनवरी तक लिखित में अपनी टिप्पणियां दे सकती है। इसके बाद 29 को सूची पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रधान पीसी चाको को सौंपी जाएगी। अंतिम फैसला पार्टी प्रधान सोनिया गांधी लेंगी। हाईकमान ने उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 29 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें से आज 25 नेता आए और चार नहीं आए। इनमें परनीत कौर अंबिका सोनी, अश्विनी सेखड़ी, आरएल भाटिया शामिल हैं।

शकील अहमद नहीं करवा सके समझौता

लंबे समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उम्मीद थी कि शकील अहमद कैप्टन और प्रताप बाजवा के बीच समझौता करवाएंगे। शकील ने इसका प्रयास किया भी। वह दोनों नेताओं को कमरे में ले गए लेकिन अन्य सीनियर नेता भी उनके पीछे हो लिए, इसलिए बात सिरे नहीं चढ़ सकी। शकील ने केवल इतना कहा, सभी मिलकर चलें तो ही पार्टी चुनाव में जीत सकती है। इस बारे में बाजवा ने कहा कि कैप्टन के आने की खुशी है। इससे रिश्तों में सुधार होगा। हम आने वाले चुनाव मिलकर लडेंग़े।

चुनाव कमेटी की पहली बैठक : किस सीट पर किसने आवेदन किया

गुरदासपुर

यहां से चुनाव लडऩे के लिए पांच नेताओं ने दावा जताया है। इनमें रमन भल्ला ही एकमात्र अहम नेता हैं

जालंधर

7 आवेदन आए। सांसद मोहिंदर सिंह केपी, सतनाम कैंथ, यूथ कांग्रेस प्रधान बिक्रम चौधरी भी शामिल हैं।

फतेहगढ़

16 आवेदन। इनमें पूर्व विधायक ईशर सिंह, शमशेर सिंह दूलों और मलकीत सिंह दाखा प्रमुख हैं।

आनंदपुर

पांच आवेदन आए हैं। मौजूदा एमपी रवनीत बिट्टू, सुखपाल खैहरा गुरविंदर अटवाल मुख्य हैं।

संगरूर

यहा से आवेदन दन करने वालों में मौजूदा सांसद विजय इंद्र सिंगला और विधायक केवल ढिल्लों प्रमुख हैं।

अमृतसर

14 ने आवेदन किया। इनमे विधायक ओपी सोनी, अश्विनी सेखड़ी, राजकुमार वेरका, सुखपाल खैहरा, हरजिंदर ङ्क्षसह

खडूर साहिब

यहां के लिए 12 आवेदन। पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर के बेटे सुखपाल भुल्लर, हरमिंदर गिल मुख्य आवेदकों में

फरीदकोट

इस सीट पर 15 ने आवेदन किया जिनमें सुखङ्क्षवदर सिंह डैनी और पूर्व विधायक मक्खन ङ्क्षसह प्रमुख नेता हैं।

होशियारपुर

11 आवेदक। केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, डा.ॅ राज कुमार, राजकुमार वेरका, शमशेर दूलो, यूथ कांग्रेस के बिक्रम चौधरी प्रमुख हैं।

फिरोजपुर

राणा गुरमीत सोढी, अलमित, हरनिरपाल ङ्क्षसह, जगमीत बराड,़ हंसराज जोसन, डॉ. मालती थापर राजा वडिंग भी शामिल हैं।