पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chandigarh Laughter Show Winner Rajeev Goldi

'लाफ्टर द मास्टर' बोले, कपिल शर्मा हैं मेरे फेवरेट कॉमेडियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के राजीव गोल्डी शनिवार शाम अमृतसर में हुए, पीटीसी लाफ्टर द मास्टर सीजन-3 के विनर चुने गए हैं। इनाम में इन्हें मिली है एक वैगन आर कार, एक लाख रुपये और दो लोगों के लिए चार दिन का दुबई ट्रिप। उनके लिए यह किसी सपने से कम नहीं। उनके मुताबिक पिछले 10-12 साल का हार्ड वर्क और करीबियों की दुआएं उन्हें इस मुकाम तक ले आईं। अब इनाम में मिले एक लाख रुपये से वह अपना कुछ कर्ज उतारेंगे और दुबई ट्रिप को उन्होंने अपने पेरेंट्स को गिफ्ट कर दिया है। वे भवन विद्यालय-पंचकूला में स्पोट्र्स टीचर हैं।

लाफ्टर दा मास्टर सीजन-3 के विनर बनेंगे, इसका उनको यकीन तो था कि कॉम्पिटीशन हार्ड होने के कारण कई बार हौसला कमजोर भी पड़ा। उन्होंने बताया कि उनका बर्थडे 4 जुलाई को होता है। इसलिए 4 नंबर हमेशा की तरह इस बार भी उनके लिए अंत तक लकी साबित हुआ। नवंबर के पहले हफ्ते में हुए ऑडिशन में 500 कैंडीडेट्स के साथ मुकाबला किया। फस्र्ट राउंड में शॉर्ट लिस्ट किए गए 76 कैंडीडेट्स में से भी इनका नंबर आखिरी था। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले में आखिरी राउंड के लिए पांच में से रह गए तीन कैंडीडेट्स में मेरे अलावा लखबीर लक्खी और साहिब सिंह अमृतसर के थे।

दोनों ने अपने नाम के पोस्टर शहर में लगवाए थे। और जब भी दोनों परफॉर्म करते, तो अमृतसर के लोग खूब तालियां मारते। यह सब देखकर मैं घबराया भी। फिर मंैने सारी ऑडियंस से कहा कि आप अच्छे लोग हो, अमृतसर की धरती पर जन्मे हो। मेरा भी ख्याल रखो, मुझे सिर्फ आप ही का सहारा है। कॉमेडी कहां से आती है? इसपर जवाब आया, रूटीन लाइफ में जो भी बातें और घटनाएं घटती हैं, कॉमेडी उसी से आती है।